
लॉस एंजिल्स। कहते हैं कि प्यार की उम्र नहीं होती है और ना ही प्यार की कोई सीमा होती है। प्यार उम्र के किसी भी पड़ाव पर हो सकता है। अब चाहे हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड ऐसे कुछ सितारे जरूर हैं जिन्होंने उम्र की बंदिशों को तोड़कर प्यार किया।
साथ आए अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह
हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड के जाने माने कपल अल पचीनो (Al pacino) और नूर अल्फल्लाह (Noor Alfallah) की। 85 साल के एक्टर अल पचीनो और उनकी 32 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह के रिश्ते को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। अब खबर आई है कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं।
दरअसल, हाल ही में दोनों को लॉस एंजलिस में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। ‘पेज सिक्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक्स कपल को सैन विसेंट बंगलोज के बाहर स्पॉट किया गया, जहां दोनों करीब 2 साल बाद पहली बार ऑफिशियली मिले।
ब्रेकअप के बाद ये पहली बार था जब दोनों की मुलाकात हुई। हालांकि दोनों की टीम की तरफ से इस मुलाकात पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
2023 में हो गए थे अलग
आपको बता दें कि अल पचीनो और नूर ने साल 2023 में बेटे रोमन पचीनो को जन्म दिया था। 83 साल की उम्र में अल पचीनो चौथी बार पिता बने थे। इसी के बाद खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं।
हालांकि जब नूर ने बेटे को जन्म दिया था तो अल पचीनो ने बच्चे के डीएनए जांच की मांग की थी, क्योंकि उन्हें नहीं लगा था कि वो 83 साल की उम्र में पिता बन सकते हैं।
इसके बाद फिर सितंबर 2023 में अल पचीनो ने अपने बच्चे की कस्टडी के लिए कानूनी प्रकिया शुरू की थी और बच्चे की फुल कस्टडी मांगी थी। हालांकि इसके बाद अदालत ने एक फैसला सुनाया और अल पचीनो को बच्चे से मिलने का अधिकार भी मिला।
इसके बाद कई बार दोनों की दोस्ती की खबरें आईं भी हैं। अल पचीनो ने खुद को एक बार सिंगल बता दिया और कहा कि वो और नूर अच्छे दोस्त हैं। हालांकि अब फिर से दोनों साथ आए तो सवाल वही उठ रहा है कि क्या दोनों एक हो चुके हैं।





