‘हम भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलेंगे’, शहबाज शरीफ ने दोहराया बहिष्कार का फैसला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने के देश के निर्णय को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले मैच के लिए क्लियर स्टैंड लिया है।

यह जानकारी पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम ने इस्लामाबाद में कहा कि हम टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।

शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने सावधानीपूर्वक आकलन के बाद भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसे ”उचित निर्णय” करार दिया।

इससे पहले, पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप लेवल के मैच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।

पाकिस्तान का आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत खराब है। दोनों टीमों के बीच आठ बार मुकाबला हुआ है, जिसमें परिणाम 7-1 से भारत के पक्ष में रहा।

Back to top button