अदनान सामी के साथ RSS चीफ के भोजन करने पर भड़की कांग्रेस, याद दिलाया 1965 का इतिहास

मुंबई। कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा गायक-संगीतकार अदनान सामी के साथ भोजन किए जाने की आलोचना की है। उसने आरोप लगाया कि यह राष्ट्र-विरोधी कृत्य के बराबर है।

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अदनान सामी के पिता ने पाकिस्तान वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा दी थी। वह पठानकोट हवाई अड्डे पर हमले समेत 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल थे।

सामी उन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सप्ताहांत में मुंबई में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया था।

सामी के पिता ने नष्ट किया था पठानकोट हवाई अड्डाकांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान वायु सेना में पायलट थे।

उन्होंने 1965 के युद्ध के दौरान पठानकोट हवाई अड्डे को नष्ट कर दिया था। आज मोहन भागवत उनके साथ भोजन का आनंद ले रहे हैं। आरएसएस राष्ट्र विरोधी है।

सामी ने शेयर की थी तस्वीर

सामी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भागवत के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं और आरएसएस प्रमुख की प्रशंसा की थी।

पद्मश्री से सम्मानित सामी ने पोस्ट में लिखा था कि आरएसएस के महान सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ एक बेहतरीन दोपहर बिताई। उन्हें सुनना आनंददायक था।उन्होंने बड़ी कुशलता से कई मिथकों एवं गलतफहमियों को दूर किया। एक अत्यंत सज्जन और बेहतरीन व्यक्ति।

Back to top button