‘200% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी…’ ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक सीजफायर का राग

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के दौरान लाखों जानें बचाने का दावा किया है।

उन्होंने दावा किया कि भारत पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी और दोनों देशों ने लड़ाई रोक दी क्योंकि पैसे जैसा कुछ नहीं है।

बोर्ड ऑफ पीस में बोलते हुए, ट्रंप ने लड़ाई के दौरान गिराए गए जेट की संख्या भी बढ़ा दी, जिससे आठ की संख्या 11 हो कर दी है।

ट्रंप ने फिर दोहराया कि उन्होंने लड़ाई को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया, भले ही भारत ने किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से मना कर दिया था।

25 मिलियन लाख जान बचाने का दावाट्रंप ने कहा पाकिस्तानी पीएम हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हमारे और भारत के बीच जंग रोककर 25 मिलियन जानें बचाईं।

वह जंग जोरों पर थी। प्लेन मार गिराए जा रहे थे। और मेरी उन दोनों से फोन पर बात हुई, और मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था।

मैं प्राइम मिनिस्टर मोदी को बहुत अच्छे से जानता था। मैंने उन्हें फोन किया, और कहा कि सुनो, अगर तुम लोग इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं तुम दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा।

ट्रंप अप्रैल 2025 में पहलगाम टेरर अटैक के बाद हुए संघर्ष का जिक्र कर रहते हुए कहा कि संघर्ष में 26 लोग मारे गए थे। हमले के जवाब में, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सटीक हमले किए।

शहबाज शरीफ ने ट्रंप को बताया साउथ एशिया का मसीहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी लड़ाई में बीच-बचाव के लिए ट्रंप की तारीफ की और उन्हें मैन ऑफ पीस और साउथ एशिया के लोगों का मसीहा करार दिया।

भारत ने ट्रंप के दावों को लगातार गलत बताया है, और सीजफायर डायरेक्टर जनरल्स ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) के जरिए बिना किसी तीसरे पक्ष की मदद के दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत से हुआ था।

Back to top button