19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी ग्लोबल स्टार शकीरा, धमाकेदार होगा कॉन्सर्ट

नई दिल्ली। ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा बहुत जल्द भारत में वापसी करने वाली हैं। 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में उनका शो होना है।

यह जानकारी फीडिंग इंडिया और डिस्ट्रिक्ट बाय जौमैटो ने दी। फीडिंग इंडिया एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो भूख और कुपोषण के मुद्दों पर काम करती है।

दो शहरों में करेंगी परफॉर्मशकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू दुनिया भर में फैला है और भारतीय दर्शकों पर भी उनका जादू सिर चढ़कर बोलता है।

यह पहली बार है कि शकीरा दो भारतीय शहरों में परफॉर्म करेंगी। इससे पहले 2007 में मुंबई में ‘ओरल फिक्सेशन’ टूर के दौरान उन्होंने परफॉर्म किया था।

बेहतरीन स्टेज परफॉर्मर हैं शकीरा

डिस्ट्रिक्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने टूर की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा, “शकीरा शकीरा। वो आवाज। वो अदाएं। वो गाने जिन्होंने पीढ़ियों को परिभाषित किया। भारत, शकीरा को लाइव देखने के लिए तैयार हो जाओ।”

यह खबर इंटरनेट पर छाई हुई है, वहीं प्रशंसक टिकटों की बिक्री की जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

मुंबई में वह महालक्ष्मी रेसकोर्स में प्रस्तुति देंगी और फिर 15 अप्रैल, 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने दूसरे भारत कॉन्सर्ट के लिए दिल्ली रवाना होंगी।

शकीरा ने जताई खुशीएक प्रेस नोट में शकीरा ने कहा, “भारत में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है। मैं मुंबई और दिल्ली के फैंस से मिलने के लिए उत्साहित हूं। फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि बच्चों के पोषण के लिए साथ खड़े होने का संदेश है।”

शकीरा उनके सुपरहिट गानों “हिप्स डोंट लाइ”, “व्हेनएवर, वेयरएवर” और “वाका वाका” के लिए जाना जाता है। वह अपनी एनर्जेटिक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।

Back to top button