मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने रचा इतिहास, बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी

नई दिल्ली। 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 79वें बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवार्ड्स आयोजित हुए। कई कैटेगरी में दुनिया भर की फिल्मों को बाफ्टा अवॉर्ड मिले।

फरहान अख्तर प्रोड्यूस मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इस फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने डायरेक्ट किया था।

‘बूंग’ ने इन फिल्मों को पीछे छोड़ा

मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।

फिल्म ‘बूंग’ को फ्रेंच फिल्म ‘आर्को’, अमेरिकन साइंस फिक्शन कॉमेडी ‘लिलो एंड स्टिच’ और जूटोपिया 2 जैसी फिल्मों के साथ नॉमिनेट किया गया था। इन फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘बूंग’ ने बाफ्टा अवॉर्ड अपने नाम किया। यह अवॉर्ड पैडिंगटन बियर ने दिया।

‘बूंग’ को कई फिल्म फेस्टविल में मिली सराहना

फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स ने फिल्म ‘बूंग’ को प्रोड्यूस किया है।

2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। फिल्म की कहानी एक गांव के एक लड़के ईद-गिर्द घूमती है। यह कहानी दर्शकों भावुक कर जाती है।

Back to top button