T20 WC: पाकिस्‍तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को इस अंतर से हराना होगा

नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में शुक्रवार को इंग्‍लैंड ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही इंग्‍लैंड ने सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाई।

हैरी ब्रूक की कप्‍तानी वाली टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। न्‍यूजीलैंड की हार से पाकिस्‍तान की सेमीफाइनल की उम्‍मीदें जिंदा हो गई हैं। अब दोनों दोनों टीमों अंतिम-4 में जगह बना सकती हैं। न्‍यूजीलैंड टीम के अभी सुपर-8 में 3 अंक हैं।

पाकिस्‍तान ने खेले 2 मैच

पाकिस्‍तान टीम ने सुपर-8 में 2 मैच खेले हैं। 1 बारिश के कारण रद हुआ तो दूसरे में उन्‍हें इंग्‍लैंड के हाथों हार मिली। पाकिस्‍तान का अभी 1 अंक है।

आज शनिवार को पाकिस्‍तान टीम की टक्‍कर श्रीलंका से होगी। यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा।

अगर पाकिस्‍तान यह मैच जीतता है तो उनके भी 3 अंक हो जाएंगे। कीवी टीम का नेट रन रेट +1.390 है और पाकिस्‍तान का -0.461 है।

पाकिस्‍तान को श्रीलंका को सिर्फ हराना ही पर्याप्‍त नहीं है। कीवी टीम से ज्‍यादा नेट रन रेट करने के लिए पाकिस्‍तान को श्रीलंका टीम को बड़े अंतर से हराना होगा।

इतने अंतर से जीतना होगा मैच

श्रीलंका के खिलाफ आज के मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें 13.1 ओवरों के भीतर जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, पहली पारी के स्कोर के बाद समीकरण में थोड़ा बदलाव आ सकता है।

श्रीलंका टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। श्रीलंका को सुपर-8 के अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Back to top button