
नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब पति पत्नी बन गए हैं। दोनों ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग के बाद हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।
4 मार्च को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के 6 दिन बाद हैदराबाद के ताज कृष्णा में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे शामिल हुए। राम चरण से लेकर अल्लू अर्जुन तक कई सितारों ने रश्मिका-विजय के जश्न में चार-चांद लगाए।
शादी के बाद रश्मिका-विजय का प्लान?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने वेडिंग रिसेप्शन सेलिब्रेशन के बीच पैपराजी को पोज दिया और उनके साथ बातचीत में अपना आफ्टर सेलिब्रेशन प्लान रिवील किया। उन्होंने बताया कि सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद आखिर वे क्या करने का सोच रहे हैं।
पैप्स को पोज देते समय विजय ने कहा हम उम्मीद करते हैं कि सेलिब्रेशन खत्म हो जाएगा और अब हम अंडरग्राउंड होकर चुप रहेंगे। धन्यवाद। उनके इस बयान से साफ है कि रिसेप्शन के बाद दोनों अपनी मैरिड लाइफ और करियर पर ध्यान देंगे।





