IMA लखनऊ एवं LOGS द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली उत्सव का भव्य आयोजन

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) लखनऊ ने लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (LOGS) के सहयोग से IMA भवन, लखनऊ में *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली उत्सव* का भव्य आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में लगभग 200 डॉक्टरों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा वातावरण उत्सव, उमंग और रंगों से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. बबीता सिंह चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महिला चिकित्सकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवा में उनकी नेतृत्व भूमिका को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह कार्यक्रम IMA अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना के मार्गदर्शन में तथा LOGS अध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वयन IMA की मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संगीत कार्यक्रम तथा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला चिकित्सकों को *“इंटरनेशनल वुमेन अचीवर अवॉर्ड 2026”* से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि IMA भविष्य में भी ऐसी प्रतिभाशाली और प्रेरणादायी महिला चिकित्सकों को सम्मानित करता रहेगा।

सम्मानित चिकित्सकों में शामिल हैं:

डॉ. चंद्रावती

डॉ. मंजू शुक्ला

डॉ. प्रीति कुमार

डॉ. निधि जोहरी

प्रो. डॉ. अंजू अग्रवाल

डॉ. सीमा मेहरोत्रा

डॉ. अंशुमाला रस्तोगी

प्रो. डॉ. उर्मिला सिंह

प्रो. डॉ. श्रद्धा सिंह

प्रो. डॉ. विनीता मित्तल

प्रो. डॉ. अर्चिका गुप्ता

डॉ. रचना अग्रवाल

डॉ. लवन सक्सेना

डॉ. रुचि श्रीवास्तव

डॉ. रोशनी रावत

डॉ. श्वेता श्रीवास्तव

कार्यक्रम में रंगारंग संगीत प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। इस आयोजन को ICICI बैंक और चंदन हॉस्पिटल का सहयोग प्राप्त हुआ। चंदन हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित मेडिकल CME ने कार्यक्रम के शैक्षणिक पक्ष को भी समृद्ध किया।

कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें डॉ. अमित, डॉ. अर्चिका, डॉ. गुरमीत, डॉ. तान्या, डॉ. तान्वी, डॉ. सुधीर, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. शरस्वत सक्सेना, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. शिप्रा नाथ, डॉ. नईम और श्री अनीकेत अनी शामिल रहे।

आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जिनकी सहभागिता से यह आयोजन सफल और यादगार बन सका।

Back to top button