शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, बस-कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत; दो घायल

शाहजहांपुर। बीसलपुर बेबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक के दौरान रांग साइड में चल रही बरेली डिपो की बस ने बुधवार सुबह अर्टिगा कार में टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार लखीमपुर के हैदराबाद निवासी अरुण, संजय व ऋषभ की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।

कार खरीदने जा रहे थे फर्रुखाबाद

अरुण को फर्रुखाबाद में कार खरीदनी थी। सुबह वह अपने मित्र ऋषभ, गौरव, अनिल के साथ सुबह निकले थे। कार संजय चला रहे थे।

अल्हागंज में हाईवे पर सुगसुगी पुलिया के पास करीब साढ़े सात बजे फर्रुखाबाद की ओर से गलत दिशा में आई बरेली डिपो की बस ने कार में टक्कर मार दी। दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए।

संजय, अरुण कुमार व ऋषभ की मौके पर ही मृत्यु हो जबकि गौरव व अनिल घायल को मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को फर्रुखाबाद भेजा।

हादसे के बाद बस चालक व उसमें सवार भाग गए। सुबह धुंध भी छाई थी। एसओ ओमप्रकाश ने बताया की जांच की जा रही है। घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी।

Back to top button