‘टारगेट पूरा, अब सैन्य अभियान कम करेगा अमेरिका’, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का आज 22वां दिन है। संघर्ष के चौथे सप्ताह में पहुंच जाने के बावजूद हालात स्थिर नहीं हैं। दोनों पक्षों से लगातार ड्रोन और मिसाइलों की बौछार हो रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रंपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी एक पोस्ट में संकेत दिया है कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के बेहद करीब पहुंच चुका है। वहीं, ईरान के साथ सीजफायर की संभावना को ट्रंप ने पूरी तरह से खारिज कर दिया।

मिडिल ईस्ट में सैन्य शक्ति कम करने पर विचार कर रहा अमेरिका

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के बेहद करीब’ है और अब वह मध्य पूर्व में जारी अपने बड़े सैन्य अभियानों को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है।

ट्रंप ने बताया अमेरिका का लक्ष्य

  • ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्चर और उनसे संबंधित हर चीज को पूरी तरह से कमजोर करना।
  • ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को नष्ट करना।
  • ईरान की नौसेना और वायु सेना को समाप्त करना जिसमें विमानरोधी हथियार भी शामिल हैं।
  • ईरान को कभी भी परमाणु क्षमता के करीब भी न पहुंचने देना और हमेशा ऐसी स्थिति में रहना जहां अमेरिका ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत और शक्तिशाली ढंग से प्रतिक्रिया कर सके।

ट्रंप ने किया ईरानी मिसाइल क्षमता को नष्ट करने का दावा

ट्रंप ने दावा किया कि हमने ईरान की मिसाइल क्षमता, रक्षा औद्योगिक आधार, नौसेना और वायुसेना को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। साथ ही ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियारों के करीब न पहुंच सके।

वहीं, ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अपने क्षेत्रीय सहयोगियों-इजरायल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, बहरीन और कुवैत की सुरक्षा सुनिश्चित की है और आगे भी उनकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Back to top button