शुक्रवार को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी ‘धुरंधर द रिवेंज’, बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

नई दिल्ली। 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली मोस्ट अवेटेड धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया। वहीं फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू में भी जबरदस्त कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।

‘धुरंधर 2’ कलेक्शन डे 2

सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करके इतिहास रच दिया।

फिल्म ने पहले दिन यानि गुरुवार को 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म ने 71.3% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन अब तक 82.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यानी अब तक धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन 227.9 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जो कि एक जबरदस्त आंकड़ा है।

पेड़ प्रीव्यू- 43 करोड़ रुपये

डे 1- 102.55 करोड़ रुपये

डे 2- 82.35 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 227.9 करोड़ रुपये

वीकंड पर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका

वीक डेज में ही धुरंधर ने धुआंधार कमाई की है वहीं अब वीकेंड शुरू हो चुका है, इसीलिए कमाई में उछाल आने की उम्मीद बढ़ गई है।

शनिवार और रविवार को फिल्म के जबरदस्त कमाई करने के आसार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

Back to top button