अबकी बार ‘हमजा’ का वार! चौथे दिन धुरंधर 2 ने कर डाली धुआंधार कमाई

मुंबई। फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। शानदार कहानी और कास्ट की दमदार एक्टिंग के दम पर इस मूवी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर 2 का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

धुरंधर द रिवेंज ने संडे को किया कमाल

निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज को लेकर ये कयास पहले ही लगाए चुके थे कि ये मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखती हुई नजर आएगी।

फिलहाल धुरंधर 2 उसी राह पर चलती हुई नजर आ रही है। रिलीज के चौथे दिन इस मूवी के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसकी जानकारी सैकनिल्क की रिपोर्ट में दी गई है।

दरअसल संडे को धुरंधर द रिवेंज ने खबर लिखे जाने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जोकि पिछले चार दिनों में सबसे ज्यादा कमाई का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही अब धुरंधर 2 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 450 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड में इस मूवी ने कमाई के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखा दिया है। बता दें कि रविवार को धुरंधर 2 के शोज की संख्या 20 हजार 100 रही है।

धुरंधर 2 कलेक्शन ग्राफ

पेड प्रीव्यू- 43 करोड़

पहला दिन- 102.55 करोड़

दूसरा दिन- 80.72 करोड़

तीसरा दिन- 113 करोड़

चौथा दिन- 103.45 करोड़

टोटल कलेक्शन- 442.72 करोड़

धुरंधर द रिवेंज ने रचा इतिहासमालूम हो कि ओपनिंग वीकेंड में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर धुरंधर द रिवेंज ने नया कीर्तिमान रच दिया है।

इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म ओपनिंग वीकेंड इतनी अधिक कमाई नहीं कर सकी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 और भी कई इतिहास रचती दिखेगी।

Back to top button