शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर चली ‘धुरंधर 2’ की आंधी, Spy Thriller ने छापे करोड़ों

मुंबई। आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है।

स्पाई थ्रिलर ने पहले ही दिन 102 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और अब इसने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। आइए जानते हैं अब तक का टोटल कलेक्शन।

सैकनिल्क के मुताबिक, 9वें दिन तक, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 17,230 शो में चल रही है और आज इसने ₹33.10 करोड़ (अब तक) का नेट कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹844.38 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹707.27 करोड़ हो गया है।

Back to top button