
नई दिल्ली आज पूरे देश में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और अब चंद्र दर्शन का इंतजार कर रही हैं, क्योंकि व्रत का समापन चांद देखने के बाद ही होता है। करवा चौथ के दिन अक्सर बादलों के कारण चांद के दर्शन देर से होते हैं, जिससे महिलाएं आसमान की ओर टकटकी लगाए रहती हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में आज चांद निर्धारित समय पर निकलने की संभावना है।
करवा चौथ व्रत कथा
प्राचीन समय की बात है, एक साहूकार था जिसके सात बेटे और एक बेटी थी। करवा चौथ के दिन उसकी बहुओं और बेटी ने व्रत रखा। पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को सब चांद निकलने का इंतजार करने लगे।
बेटी बहुत भूखी और कमजोर हो गई थी, यह देखकर उसके भाइयों को उसकी हालत पर दया आ गई। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बहन और ज्यादा कष्ट झेले, इसलिए उन्होंने एक चाल चली। वे नगर से बाहर गए और एक ऊंचे स्थान पर आग जलाकर एक छलावा किया ताकि वह आग का प्रकाश चांद जैसा लगे। भाइयों ने बहन से कहा कि चांद निकल आया है।
बहन ने बिना जांचे-परखे उनकी बात मान ली और अग्नि को चांद समझकर अपना व्रत तोड़ दिया। लेकिन जैसे ही उसने व्रत तोड़ा, उसी समय उसका पति बीमार पड़ गया और घर की सारी दौलत इलाज में खत्म हो गई।
बाद में जब बहन को सच्चाई का पता चला, तो उसे अपने छल से टूटे व्रत पर बहुत पछतावा हुआ। उसने पूरी श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा की और अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी। उसकी सच्ची प्रार्थना और पूजा से उसका पति धीरे-धीरे ठीक हो गया और घर में फिर से सुख-शांति लौट आई।
करवा चौथ पूजन थाली में क्या रखें?
करवा (मिट्टी या धातु का पात्र)
तांबे का लोटा (अर्घ्य के लिए)
करवा माता की तस्वीर
सींक (मां की शक्ति का प्रतीक)
फल और फूल
सुहाग का सामान (चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि)
दीपक (जलाया हुआ दीया)
मिठाई (भोग व पारण के लिए)
छलनी (चांद और पति को देखने हेतु)
करवा चौथ 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ की पूजा शाम 05:57 बजे से रात 07:11 बजे तक की जा सकती है।
कुल अवधि: 1 घंटा 14 मिनट
कब निकलेगा चांद?
दिल्ली रात 08 बजकर 13 मिनट
नोएडा रात 08 बजकर 13 मिनट
फरीदाबाद रात 08 बजकर 13 मिनट
गाजियाबाद रात 08 बजकर 11 मिनट
गुरुग्राम रात 08 बजकर 14 मिनट
करवा चौथ 2025 के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ (उन्नति) – प्रातः 07:46 से प्रातः 09:13
अमृत (सर्वोत्तम) -प्रातः 09:13 से प्रातः 10:41
शुभ (उत्तम) – दोपहर 12:08 से दोपहर 01:35
लाभ (उन्नति) – रात्रि 09:02 से रात्रि 10:35