
हरारे। ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले गए अंडर-19 विश्वकप में भारतीय अंडर-19 टीम ने इतिहास रचते हुए छठी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया है। भारत इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम है।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 100 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई।
टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली।
पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद संतुलित और दमदार रहा। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभागों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया।
कप्तान आयुष महात्रे की सूझबूझ भरी रणनीति और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास ने टीम को एकजुट रखा। खासकर फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में धैर्य और संयम का परिचय देते हुए मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया।





