
नई दिल्ली। मानसून आते ही गर्मी से राहत मिल जाती है। हालांकि, ये मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां लेकर आता है। दरअसल, नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं।
इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासकर फलों के मामले में।
हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में आपको किन फलों का सेवन करना चाहिए।
बेरीज
मानसून के दिनों में आपको बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी जैसे फलों को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये नमी के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं।
इसमें बैक्टीरिया जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से आपको डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है। साथ ही फूड प्वाइजनिंग का खतरा हो सकता है।
तरबूज और खरबूजा
गर्मियों में लोग तरबूज और खरबूज खूब खाते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में इन्हें खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये फल काफी नमी को एब्जॉर्ब करते हैं। इससे ये जल्दी खराब होते हैं और दूषित भी हो जाते हैं।
आम
बारिश में आम का सेवन भी करने से बचना चाहिए। दरअसल, आम की तासीर गर्म होती है। इससे पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही पेट में भारीपन, गैस और अपच की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।
आड़ू
आड़ू एक ऐसा फल है, जो नमी के कारण जल्दी पिलपिला हो जाता है। इसमें आसानी से फंगस भी लग जाते हैं। इससे आपका पेट खराब हो सकता है।
खीरा
बारिश के मौसम में पानी से भरपूर खीरे का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।