विवेकानन्द संदेश यात्रा का बांदा में भव्य स्वागत, जगह जगह पर हुई पुष्प वर्षा व माल्यार्पण

बांदा। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से तथा विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे स्वामी जी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विवेकानंद संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के जयंती 12 जनवरी 2023 से लखनऊ से शुरू होकर 21 जिलों,7 मंडलों से गुजरती हुई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को लखनऊ पहुंचेगी।

यात्रा के इसी क्रम में लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, पड़रौना, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, काशी, भदोही, प्रयागराज, चित्रकूट से गुजरती हुई विवेकानंद संदेश यात्रा 20 जनवरी को बांदा पहुंची यहां पर इस यात्रा का  जगह जगह पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण तथा जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत हुआ।

अतर्रा तहसील किसान मंडी,अतर्रा चौराहा, खुरहंड में स्थानीय विधायक श्री प्रकाश जी के सौजन्य से यात्रा का भव्य स्वागत, महुआ, स वि मं इंटर कॉलेज मे अतुल बाजपेई, वृन्दावन गार्डेन पर श्रीमती वंदना गुप्ता, खूंटी चौराहा पर जौहरी जी, बाबूलाल चौराहा पर राकेश दद्दू, श्रीराम गोपाल साहू द्वारा स्वागत सम्पन्न हुआ।

विवेकानन्द संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के जोन प्रभारी शिव पूजन सिंह के अनुसार 21 जनवरी को बांदा की यात्रा में युवाओं हेतु योग व्यायाम प्रातः  8 बजे से 9 बजे तक नटराज संगीत महाविद्यालय मे सम्पन्न हुआ, स्वामी जी के विचारों पर आधारित बौद्धिक विमर्श भी इसी विद्यालय में 9.30 से 10.30 तक तत्पश्चात नगर में शोभा यात्रा का शुभारम्भ प्रातः 12.30 बजे जी आई सी, बीएसए कार्यालय से कचेहरी चौराहा, बस स्टेशन, सिविल लाइंस,कालू कुआं चौराहा, बिजली खेड़ा होते हुए यात्रा 13.40 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरु डिग्री कालेज पहुंची, यहां छात्राओं द्धारा सुन्दर सुन्दर परिधानों को पहनकर संगीत और नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

विवेकानन्द संदेश यात्रा के बांदा के जिला संयोजक शिव प्रकाश सिंह, दीनदयाल सोनी सह जिला संयोजक की सक्रियता और सहयोग से जगह जगह पर नगर वासियों द्वारा संदेश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, शोभा यात्रा के दौरान युवाओं को पानी, बिस्क्विट्स, नमकीन इत्यादि वितरित किए गए।

इस शोभा यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एवं गाइड कैडेट्स, सरस्वती ज्ञान गंगा मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजा देवी डिग्री कालेज सहित लगभग 1000 एक हज़ार युवाओं ने भाग लेकर विवेकानंद संदेश यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

विवेकानन्द संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के बारे में

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वामी जी के राष्ट्रीय चेतना जागृत करने वाले विचारों को जन – जन तक ले जाने हेतु विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह यात्रा स्वामी जी की जयंती 12 जनवरी से लखनऊ से प्रारंभ होकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी तक उप्र के 21 जिलों (लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशाबी, चित्रकुट, बांदा, फतेहपुर,कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव) का भ्रमण करते हुए लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में समापन समारोह आयोजित होगा।

इस यात्रा में युवाओं हेतु योग व्यायाम, स्वामी जी के विचारों पर आधारित बौद्धिक विमर्श, शोभा यात्रा द्वारा प्रचार प्रसार आदि कार्यक्रम संचालित किए जायेंगे।

यात्रा का मूल उद्देश्य युवाओं के उत्साह ऊर्जा एवं निष्ठा को राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। विवेकानंद केंद्र की कार्य पद्धति से जुड़कर अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ साथ समाज एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण मे अपना अमूल्य योगदान दे सकते है।

यात्रा को तीन जोन में व्यवस्था की दृष्टि से बाटा गया है। प्रथम जोन लखनऊ से कुशीनगर, द्वितीय जोन कुशीनगर से प्रयागराज, तीसरा जोन प्रयागराज से लखनऊ है। यात्रा टोली में मप्र, दिल्ली और उप्र के पंद्रह लोग शामिल हैं।

इस यात्रा मे शोभायात्रा, विमर्श एवं योग, व्यायाम और प्राणायाम की गतिविधियों को संचालित करेंगे। इस हेतु प्रत्येक जिले में स्वागत समिति, शोभायात्रा समिति, योग समिति, व्यवस्था समिति का गठन किया गया है। जो जिले स्तर की सभी गतिविधियों के संचालन के दायित्व का निर्वहन करेंगे।

 विवेकानंद संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के माध्यम से हम लोग बारह दिन मे 7 मंडल और 21 इक्कीस जिले को आच्छादित करते हुए लगभग दस करोड़ 10 करोड़ लोगो तक स्वामी विवेकानंद का संदेश मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण के जीवंत संदेश को पहुंचना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। विभिन्न संचार माध्यमों द्वारा इस संकल्प की सिद्धि का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत यात्रा की दैनिक प्रगति संबंधी सूचनाएं हेतु एक समर्पित वेबसाइट   https://up.vkendra.org/ पर देखा जा सकता है।

उप्र के अलावा इससे पूर्व विवेकानंद केन्द्र राजस्थान प्रांत में 19 नवंबर को खेतड़ी भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विवेकानंद केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला कृष्णनन ने शुभारंभ किया था और समापन जोधपुर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता भिड़े ने किया था। यह यात्रा राजस्थान के 33 जिलों से होकर गुजरी थी तथा पूर्णता में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामना संदेश दिया है।

Back to top button