“भोजन में शक्ति नहीं, संतुलित साधना में है”-डॉ. गोपाल जी शास्त्री

लखनऊ। कबीर शांति मिशन, ए-6/7 विपुल खंड-6 स्थित स्मृति भवन के प्रांगण में आज एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं अध्यात्म शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में 100 से अधिक साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर मानव जीवन के समन्वित एवं संतुलित विकास पर गहन विचार-विमर्श किया।

आई.ए.एस.एस. संस्था (अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक आध्यात्मिकता संघ), मेरठ से पधारे प्रख्यात वक्ता डॉ. गोपाल जी शास्त्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि केवल भोजन से ही शक्ति प्राप्त नहीं होती, बल्कि सच्ची शक्ति संतुलित जीवनशैली, सुदृढ़ विचार और नियमित साधना से आती है।

उन्होंने मानव जीवन के पाँच स्तर— शरीर, मन, इंद्रियाँ, बुद्धि और अहम्—का उल्लेख करते हुए बताया कि इनसे जुड़े पाँच क्लेशों को रामचरितमानस में वर्णित साधना के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

उनके विचारों ने उपस्थित साधकों को आध्यात्मिक उन्नति और स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित किया।

शिविर के सफल आयोजन में राजेश अग्रवाल, जी. पी. त्रिपाठी, के. के. श्रीवास्तव, विजय नंद सिंह, अंशु अग्रवाल तथा रवि अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनोपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

Back to top button